दिल्ली: होलिका दहन पर फूंका मनीष सिसोदिया का पुतला, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (07 मार्च 2023)

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री एवं नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर मनाई होली। केंद्रीय मंत्री ने अपने लोकसभा क्षेत्र में लोगों से मिलकर उन्हें रंग अबीर और टीके लगाई साथ ही गले मिलकर उन्हें मिठाई खिलाई और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

आज होलिका दहन पर होलिका दहन करने की परंपरा रही है। वहीं आज केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में होलिका दहन सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पुतला फूंका और हाय- हाय एवं मुर्दाबाद के नारे लगाए।।