बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने केजरीवाल सरकार और उनके मंत्रियों पर साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (06/03/2023): भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दरअसल उधम सिंह फाउंडर मेंबर आम आदमी पार्टी पूर्व प्रत्याशी AAP विधानसभा मुस्तफाबाद ने 2 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को MLA और मंत्रियों के भ्रष्टाचार के संबंध में पत्र लिखकर शिकायत किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उधम सिंह के पत्र को ट्विटर पर शेयर किया और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता ही अरविंद केजरीवाल और उसके मंत्रियों और MLAs के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट में लिखा है, “एक तरफ AAP के शराब घोटाले में गिरफ्तार मंत्री को बचाने के बहाने सभी भ्रष्टाचारी अपने पाप मिटाने को एकजुट हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता ही अरविंद केजरीवाल और उसके मंत्रियों व MLAs के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। फर्क साफ है भ्रष्टाचार ही इनकी प्राथमिकता है।”

बता दें कि उधम सिंह फाउंडर मेंबर आम आदमी पार्टी पूर्व प्रत्याशी AAP विधानसभा मुस्तफाबाद ने 2 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को MLA और मंत्रियों के भ्रष्टाचार के संबंध में पत्र लिखकर शिकायत किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी पार्टी के MLA और मंत्री भारी भ्रष्टाचार कर रहे है जिसको लेकर में बहुत ही चिंतित हूँ मैं ये सब आज अपनी आँखो से देख रहा हूँ जो मुझे शर्मशार करता है। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल से अनुरोध किया है कि इन MLA और मंत्रियों की प्रॉपर्टीज की जाँच CBI से कराई जाये। उन्होंने बुराड़ी MLA संजीव झा, मुस्तफाबाद MLA हाजी यूनिस, बाबरपुर MLA मंत्री गोपाल राय, बालीमरहान MLA मंत्री इमरान हुसैन, गोकुलपुर MLA सुरेंदर कुमार और राजेंदर नगर MLA दुर्गेश पाठक के खिलाफ शिकायत किया है।