Delhi: केजरीवाल ने आश्रम फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, शाम 5 बजे से आम लोगों के लिए खुल जाएगा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (06/03/2023): दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने आश्रम फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, 5 बजे आम लोगों फ्लाईओवर खुल जाएगा। इस दौरान आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन खुलने की दिल्ली के लोगों को ढेर सारी बधाई।

केजरीवाल ने कहा कि अब लोगों को ट्रैफिक जाम से निज़ात और तीन रेड लाइट सिग्नल से राहत मिलेगी। नोएडा से DND आने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। ये फ्लाईओवर 1425 मीटर लंबा है, जो 45-60 दिन में पूरा हुआ है।

साथ ही केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सड़कों को ख़ूबसूरत बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है। पहले फेस में PWD की लगभग 1480 KM सड़कों के सौंदर्यकरण का काम चल रहा है। कई सड़कों पर फूल और ख़ूबसूरत लाइट्स भी लग गई हैं। जैसे-जैसे समय बीतेगा, दिल्ली की सड़कें ख़ूबसूरत होती जाएंगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 101 फ्लाईओवर और अंडरपास है। पिछले 7 साल में हमारी सरकार के दौरान 27 बने हैं, और उसके पहले 65 साल में 74 बने थे। लगभग 15 और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे हैं जो लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएंगे।।