टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (05 मार्च 2023): दिल्ली के एमसीडी सिविक सेंटर में बीजेपी द्वारा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की स्मृति पर एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई भाजपा की महिला नेता मौजूद रही। वहीं दिल्लीभर से लगभग 2500 की तादाद में महिलाएं आई।
इस अवसर पर मंच से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज जो महिलाएं इस सभागार में काम करती है वो किस श्रेणी से हैं, किस तबके के लिए काम करते हैं उसकी सिकन किसी के चेहरे पर नहीं है। सभी के चेहरे पर संघर्ष का छाप झलकता है। यही महिला का परमसत्य है, महिला की व्याख्या करो तो कुछ लोग भगवान से करते हैं, कुछ लोग समाज में उनके पद से करते हैं कुछ लोग महिलाओं के भविष्य की कल्पना करके अपना जजमेंट सुनाते हैं। कुछ लोग जो हार गए उनके मुंह से अलग ही सुनने को मिलती है और कुछ लोग केवल उनके ओज के दर्शक होते हैं।
केदारनाथ साहनी जी की जीवन की कई उपलब्धियों में से एक उपलब्धि ये थी की वो रेडी पटरी वाली बहनों को आर्थिक मदद करते थे। जो बहनें यहां उपस्थित हैं हमारी सफलताएं छोटी-छोटी चीजें हैं। लेकिन सवाल ये है कि ये 8 मार्च साल में एक ही बार क्यों आता है, लेकिन ये अंतर्राष्ट्रीय सोच है। अंतर्राष्ट्रीय सोच में महिला को एक लेबर माना गया है लेकिन हमारा सौभाग्य है की हमारा जन्म भारत में हुआ है। भारतीय सभ्यता में महिला को मां और जननी का सम्मान दिया गया है।
वहीं बीजेपी दिल्ली महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह ने टेन न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि महिला होने के नाते हम सब को भी हम सबके लिए तो जीते हैं तो एक दिन अपने लिए भी जिएं।इसी एक दिन के सहारे हम अपना जीवन काट देते हैं। जिसने इस दिन की संरचना की होगी वो भी इसलिए की आज के दिन महिलाओं की इंपोर्टेंस होगी। पूरी दिल्ली की महिलाएं यहां आई थी। और सबको स्मृति ईरानी दीदी ने बताया की अपने लिए भी जीना है।
बता दें कि कार्यक्रम में दिल्ली भर से लगभग 2500 महिलाओं ने भाग लिया और इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की एकजुटता और स्मृति ईरानी को सुनने आना इस बात का संकेत है कि स्मृति ईरानी वर्तमान में भारतीय राजनीति में महिला नेत्री के तौर पर अपनी एक मुखर और प्रखर पहचान बनाई है।