सोनिया गांधी की हुई तबीयत खराब, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (03 मार्च 2023): कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को ब्रोंकाइटिस की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक बयान में कहा है कि उनकी हालत स्थिर है।।