नगालैंड विधानसभा चुनाव: नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 3 तो भाजपा 2 सीटों पर जीत दर्ज की

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/03/2023): नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव का आज परिणाम आने वाला है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई है। आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा 2 सीट जीतकर 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 3 सीट जीतकर 23 सीटों पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2 सीटों पर जीत प्राप्त की।

बता दें कि नगालैंड के 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान हुआ था।।