चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा- ‘हमारी सेना को मारा, करेंगे विरोध’

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (02/03/2023): राष्ट्रपति भवन में चल रहे G20 की बैठक में शामिल होने आए चीनी विदेश मंत्री के विरोध में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीता डिसूजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विजय चौक के पास प्रचंड प्रदर्शन किया और चीन के विदेश मंत्री का जमकर विरोध किया।

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग की भारत यात्रा के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय चौक पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। महिला कांग्रेस प्रमुख नीता डिसूजा ने कहा कि हम चीन का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हमारी सेना को मारा है।

दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी चीन के विदेश मंत्री जो G 20 की बैठक में शामिल होने आए हैं उनका विरोध किया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांति समझौते को ताक पर रखकर चीन जबरन हमारी सीमा में घुसा हुआ है। भारत की जमीन को जबतक चीन खाली नहीं करता हमारा विरोध जारी रहेगा।।