शराब घोटाला के मास्टरमाइंड हैं अरविंद केजरीवाल: भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा का दावा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (02/03/2023): दिल्ली में कथित शराब घोटाले मामले पर घिरी आम आदमी पार्टी की सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर है। अब मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी और कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है।

दिल्ली की राजनीति में सियासी जमीन खो चुकी कांग्रेस पार्टी पार्टी को भी अब एक मौका मिल गया है। दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस पूरे शराब घोटाले का मास्टरमाइंड दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद हैं। अपने घोटालेबाज मंत्रियों को बचाने के लिए उनकी तुलना शहीद-ए-आजम भगत सिंह से करना बेहद शर्मनाक है।

वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि अगर दिल्ली में शराब घोटाला नहीं हुआ तो शराब नीति को वापस क्यों लिया गया। लगातार अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले पर बोलने से बच रहे हैं, यह दर्शाता है कि दिल्ली के अंदर सीधे तौर पर शराब घोटाला हुआ है। नई शराब नीति के अंदर तमाम दुकानें खोली गई कमीशन बढ़ाया गया पीने की उम्र घटाई गई यह क्या दर्शाता है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नैतिकता के आधार पर अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है और धीरे-धीरे भ्रष्टाचार की परतें खुलती जा रही है जनता सब जानती है। केजरीवाल नया ड्रामा कर रहे हैं घर-घर जाकर वह शराब पर बात करेंगे तो भाजपा भी घर-घर जाकर इनके करतूतों से जनता को अवगत कराएगी।।