मेघालय विधानसभा चुनाव: नेशनल पीपुल्स पार्टी सबसे आगे, भाजपा और कांग्रेस को बराबर सीटें

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/03/2023): मेघालय विधानसभा चुनाव का आज परिणाम आने वाला है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई है। आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, नेशनल पीपुल्स पार्टी 22 सीटों से आगे चल रही है। जबकि भाजपा, कांग्रेस 6-6 सीटों पर और TMC 5 सीट पर आगे चल रही है।

बता दें कि 27 फरवरी को मेघालय में 60 में से 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था।।