त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: सरकार बनाने की तरफ अग्रसर बीजेपी, बहुमत का आंकड़ा किया पार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/03/2023): त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव का आज परिणाम आने वाला है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई है। आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 33 सीटों पर, त्रिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 9 सीटों पर आगे चल रही है।

बता दें कि त्रिपुरा के 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान हुआ था।।