कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को मिली शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी, एलजी ने दी मंजूरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01/03/2023): दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी देने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार के विभागों के संबंध में गजट अधिसूचना जारी किया है।

गजट अधिसूचना के मुताबिक, कैलाश गहलोत को कानून, न्याय और विधायी मामले, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना और प्रौद्योगिकी, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, शक्ति, घर, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, और पानी मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य सभी विभाग जो विशेष रूप से किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं उसकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

तो वहीं राजकुमार आनंद को कुल 14 मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें दिल्ली के दो चर्चित शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय की ज़िम्मेदारी राजकुमार आनंद को ही दी गई है, जिसे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन संभालते थे। इसके अलावा 12 और मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें गुरुद्वारा चुनाव, एससी और एसटी, समाज कल्याण, सहकारी, भूमि और भवन, सतर्कता, सेवाएं, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा, श्रम, रोजगार और उद्योग शामिल हैं।

बता दें कि कल यानी मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।