दिल्ली: शराब मामले को लेकर संग्राम जारी, कांग्रेस ने केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (01/03/2023): दिल्ली में शराब मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरीके से फंस चुकी है। लगातार दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है। इन दिनों मनीष सिसोदिया जो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री थे वह सीबीआई कस्टडी में हैं।

इस बीच कल देर शाम दिल्ली के उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और लगभग 8 महीनों से जेल की हवा काट रहे सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। केजरीवाल ने इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। इस्तीफा एलजी के पास भेजा गया है उसके बाद राष्ट्रपति का हस्ताक्षर होगा। इस बीच दो नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात हो रही है। उसमें सौरभ भारद्वाज और आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी के नाम पर आम आदमी पार्टी ने पूरे तरीके से मुहर लगा दी है।

शराब पर छिड़ी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है अब कांग्रेस पार्टी इस मैदान में कूद चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगा है। आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी की अगुवाई में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर एक प्रचंड प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला।

चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस तरीके से शराब में घोटाला किया है उनका चरित्र आज दिल्ली की जनता के सामने आ गई है। दिल्ली कांग्रेस जबसे एक्साइज पॉलिसी आई थी तभी से इसका विरोध कर रही थी और उसी का परिणाम है कि आज सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। अब कैलाश गहलोत की बारी है अरविंद केजरीवाल की बारी है तो सीधे तौर पर नैतिकता के आधार पर अरविंद केजरीवाल को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन ने कहा कि छोटे मछली को पकड़ा गया है बड़े मछली तो अरविंद केजरीवाल है। इस पूरे मामले के मास्टर माइंड केजरीवाल हैं, तो नैतिकता के आधार पर अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए। वह समय दूर नहीं जब अरविंद केजरीवाल भी जेल के अंदर होंगे।

आपको बतादें कि सीधे तौर पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार शराब पर घिरी चुकी है वर्षों से सियासी जमीन खो चुकी कांग्रेस भी अब सड़क पर उतर कर सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है और इसी के सहारे जनता की हमदर्दी बटोरने की कोशिश भी तमाम पार्टियों की तरफ से की जा रही है। शराब पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बुरी तरीके से फंस चुकी है आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी लगातार हमला बोल रही है और अब सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है।।