लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए प्रखर विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस: सुप्रिया श्रीनेत

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (28/02/2023): कांग्रेस पार्टी के तरफ से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तमाम मुद्दों पर घेरने की कोशिश जारी है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस पार्टी के महा अधिवेशन में भी तमाम तरह की रणनीतियां कांग्रेस पार्टी की तरफ से बनाई गई है।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि लोकतंत्र में जीता-जागता और प्रखर विपक्ष बहुत जरूरी होता है, लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए। कांग्रेस लगातार यह जिम्मेदारी निभा रही है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का लोकतांत्रिक चुनाव चुनाव सिर्फ कांग्रेस में हीं संभव है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के तरफ से भारत जोड़ो यात्रा का सफल आयोजन किया गया जिसमें तमाम तरह के लोगों से राहुल गांधी खुद मिले उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। रायपुर में सफल कांग्रेस अधिवेशन आयोजित किया गया जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का जीता जागता उदाहरण है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुझे गर्व है कि कांग्रेस के अलावा ऐसा कोई दल नहीं जहां 9 हज़ार डेलीगेट्स ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना अध्यक्ष चुना हो। मलिकार्जुन खरगे ब्लॉक अध्यक्ष से पार्टी अध्यक्ष बने। हमने दलित-शोषित वर्ग को प्रधानता दी। कोई अन्य पार्टी ऐसा श्रेय नहीं ले सकती।

हमने विपक्ष में रहते हुए सदन में सरकार की जवाबदेही तय की। CAA कानून आया, नोटिफाइ नहीं हुआ, तीनों कृषि कानून रद्द हुए, हम किसानों के साथ खड़े रहे। यह तब हुआ जब सदन में हमारे सांसदों के माइक बंद किए, भाषण हटा दिए, एजेंसियों को हमारे खिलाफ छोड़ दिया।

हमने लगातार सड़क पर उतरकर जनता की आवाज़ उठाई है।CAA, अराजकता, महिला सुरक्षा, काले कृषि कानून, महंगाई के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ जनता की आवाज उठाने की जो लंबी लकीर भारत जोड़ो यात्रा के रूप में राहुल गांधी ने खींची है, वह एक कीर्तिमान है।।