Delhi: कम्युनिस्ट पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, सरकार को बताया गरीब विरोधी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (28/02/2023): दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा प्रचंड प्रदर्शन का आयोजन हुआ। जिसमे भारी संख्या में आज जंतर मंतर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए। मूल रूप इस धरने में मोदी सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं को गरीब विरोधी बताया गया।

धरने में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब विरोधी है। सरकार की तमाम नीतियां गरीब कल्याण विरोधी रही है। मौजूदा जो बजट पेश किया गया उसमे भी गरीबों की अनदेखी की गई है।

सीताराम येचुरी ने कहा कि रोज़गार सृजित अवसंरचना परियोजनाओं में सार्वजनिक निवेश बढ़ाएँ। 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न के साथ 5 किलो सब्सिडी वाला अनाज बहाल करें। अधिक वेतन के साथ मनरेगा के लिए आवंटन में भारी वृद्धि। संपत्ति और उत्तराधिकार कर लगाना। अमीरों के लिए कर रियायतें वापस लें और अति धनाढ्यों पर कर लगाएं। भोजन और दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं पर से जीएसटी वापस लिया जाए।।