दिल्ली से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, पंजीकृत शरणार्थी के साथ गैंगरेप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (28/02/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में म्यांमार की राष्ट्रीयता की एक महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। कालिंदी कुंज इलाके में एक ऑटो चालक ने महिला को अगवा कर बेहोश कर दिया। इसके बाद चार लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस ने आज यानी मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि “म्यांमार की राष्ट्रीयता की एक महिला को कालिंदी कुंज इलाके में एक ऑटो चालक द्वारा अगवा करने और बेहोश करने के बाद चार लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया। महिला एक पंजीकृत शरणार्थी है। पुलिस ने उसकी शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।”

बता दें कि पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है।