मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 फरवरी 2023): मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। दोनों राज्यों की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग का चुनाव टाला गया।

सुबह 9 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 12.06% और नागालैंड में 15.76% मतदान दर्ज़ किया गया।।