दिल्ली पुलिस सप्ताह के अंतर्गत महिलाओं के लिए बाइक रैली का आयोजन | 100 से ज्यादा लोगों ने लिया भाग

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (19/02/2023): राष्ट्रीय राजधानी में आज यानी रविवार को दिल्ली पुलिस सप्ताह के अंतर्गत महिलाओं के लिए एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस बाइक रैली में लगभग 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया है। दिल्ली पुलिस सप्ताह हर साल 16-22 फरवरी के बीच मनाया जाता है।

इस बारे में जानकारी देते हुए चंदन चौधरी, डीसीपी साउथ दिल्ली ने कहा कि “इस साल दिल्ली पुलिस ने अपना 76वां स्थापना दिवस पूरा किया। हर साल हम समुदाय से जुड़ने के लिए दिल्ली पुलिस सप्ताह मनाते हैं। दिल्ली पुलिस के लिए महिला सुरक्षा महत्वपूर्ण है क्योंकि हम एक राजधानी शहर हैं, इसलिए हमने इस बाइक रैली का आयोजन किया।”

चंदन चौधरी, डीसीपी साउथ दिल्ली ने आगे कहा कि आज बाइक रैली युवतियों को पुलिस से जोड़ने के लिए थी। लगभग 100 लोगों ने भाग लिया है और हमें उम्मीद है कि गिनती बढ़ेगी। पुलिस को आम लोगों से जोड़ने और वर्दी के डर को दूर करने का हमारा प्रयास है।।