भारत-चीन संबंध पर बोलने के लिए राहुल गांधी को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से आया बुलावा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/02/2023): कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फिर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने लोकतंत्र, डाटा और भारत-चीन संबंध पर बोलने के लिए बुलाया है। इस बात की जानकारी राहुल गांधी ने आज यानी बृहस्पतिवार को कैम्ब्रिज जज के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दिया है। उन्होंने बताया कि वह अपने अल्मा मेटर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाने को लेकर काफी उत्साहित है।

राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा है, “अपने अल्मा मेटर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी पर जाने और कैम्ब्रिज जज व्याख्यान देने के लिए उत्सुक हूं। भू-राजनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, बड़े डेटा और लोकतंत्र सहित विभिन्न डोमेन में कुछ प्रतिभाशाली दिमागों के साथ जुड़कर खुशी हुई।”

बता दें कि कैम्ब्रिज जज ने ट्वीट में लिखा था कि “इस महीने के अंत में राहुल गांधी का कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में वापस स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। वह कैम्ब्रिज एमबीए पर व्याख्यान देंगे और बेनेट इंस्टिट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी, कैम जियोपॉलिटिक्स, कैम्ब्रिज
हिस्ट्री द्वारा समर्थित श्रुति कपिला के साथ बिग डेटा और लोकतंत्र और भारत-चीन संबंधों पर बंद कमरे में सत्र आयोजित करेंगे।”