पत्नी को तीन तलाक देकर भाग रहा था ब्रिटेन | पुलिस ने हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13/02/2023): दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से एक 40 वर्षीय डॉक्टर को अपनी पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर अपनी पत्नी को तलाक देकर ब्रिटेन भागने के फिराक में था। डॉक्टर की पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना 13 अक्टूबर 2022 को हुई। ये मामला तब सामने आया जब डॉक्टर की पत्नी ने इसी महीने पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में केस दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में जांच किया तो पता चला कि आरोपी डॉक्टर बेंगलुरु हवाई अड्डे पर है जहां से दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसे 9 फरवरी को पकड़ लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने आज बताया कि “दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से एक 40 वर्षीय डॉक्टर को अपनी पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में गिरफ़्तार किया। वह ब्रिटेन जा रहा था। उनकी पत्नी(36 वर्षीय) ने इसी महीने कल्याणपुरी में शिकायत दर्ज कराई, तीन तलाक की घटना 13 अक्टूबर 2022 को हुई।”