कई राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के बदले राज्यपाल, देखें पूरी लिस्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (12/02/2023): केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों को बदल दिया है।

रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार किया। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।।