14 फरवरी को नहीं मनाया जाएगा ‘काउ हग डे’, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने वापस ली अपील

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/02/2023): एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ के तौर पर मनाए जाने की अपील को वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी आज यानी शुक्रवार को एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने एक सूचना जारी करके दिया है।

सूचना में लिखा है, “जैसा कि सक्षम प्राधिकारी और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा निर्देशित किया गया है, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा 14 फरवरी, 2023 को ‘काउ हग डे’ मनाने के लिए जारी की गई अपील को वापस ले लिया गया है।”

बता दें कि एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने 6 फरवरी को अपील पत्र जारी करके लोगों से कहा था कि 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ के तौर पर मनाएं। साथ ही एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने इसे मनाने के पीछे तर्क भी दिया था।।