उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध में “सिटीजन एक्शन पार्टी” का जोरदार प्रदर्शन | जानें क्या है पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (10/02/2023): सिटीजन एक्शन पार्टी सिक्किम के तरफ से दिल्ली के जंतर मंतर पर तमाम नेताओं और संबंधित अधिकारियों के साथ सिक्किम से संबंधित मुद्दों की संख्या का मूल्यांकन करने के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। सबसे जरूरी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बारे में था जिसमें धारा 10 (26 एएए) के तहत परिभाषित शब्द “सिक्किमीज़” की परिभाषा को खत्म कर दिया गया है।

सिटीजन एक्शन पार्टी द्वारा उजागर किए गए अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे सिक्किम राज्य विधान सभा में लंबे समय से लंबित लिम्बू तमांग सीट, राज्य विधान सभा में नेपाली सीट की बहाली और सिक्किम के 12 छूटे हुए समुदायों को जनजातीय मान्यता के संबंध में था।

सिटीजन एक्शन पार्टी सिक्किम के तरफ से दिल्ली में तमाम राजनीतिक दलों को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन प्राप्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता जैसे विभिन्न राष्ट्रीय पार्टी के नेता शामिल थे।

सिटीजन एक्शन पार्टी- सिक्किम के नेताओं को आश्वासन दिया गया था कि उनकी पार्टियां अपने पार्टी स्तर से इन मामलों को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान गृह मंत्रालय में भी ज्ञापन सौंपा गया। उपरोक्त मामलों की जानकारी देने के लिए सिटीजन एक्शन पार्टी के तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय में भी ज्ञापन दिया गया।

सिटीजन एक्शन पार्टी के तरफ से बताया गया कि हम कई संबंधित सिक्किमी नागरिकों से जुड़े हुए हैं जो वर्तमान में दिल्ली और उसके आसपास काम कर रहे हैं। हमारे धरने में दिल्ली और आसपास पढ़ने वाले सिक्किम के छात्र भी अच्छी संख्या में शामिल हुए। धरना सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सिक्किम से संबंधित मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने में सक्षम था। यह पहली बार है कि नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में लेप्चा, लिंबू, भूटिया, हिंदी और नेपाली भाषाओं में संबोधित किया।।