दिल्ली के शकूरपुर इलाके में ढही चर्च की इमारत, 3 लोग घायल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/02/2023): राजधानी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक चर्च की इमारत गिरने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 3 लोगों की घायल होने की खबर है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज बृहस्पतिवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर जी ब्लॉक में हुई है। इमारत के शीर्ष तल पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके कारण इमारत ढह गई। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिल्ली अग्निशमन सेवा के हवाले से दिया है।

इस मामले में दिल्ली अग्निशमन सेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर जी ब्लॉक में आज एक चर्च की इमारत गिर गई। 3 घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमारत के शीर्ष तल पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके कारण इमारत ढह गई, जिसका उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है।।