अडानी विवाद को लेकर जंतर मंतर पर महिला कांग्रेस का जनाक्रोश रैली | मोदी सरकार पर साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (09/02/2023): अडानी विवाद को लेकर पूरे हिंदुस्तान में इस वक्त अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस लगातार धरना प्रदर्शन का आयोजन कर रही है। कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन के माध्यम से मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अडानी मामले पर सवाल पूछ रही है।

महिला कांग्रेस विंग के तरफ से दिल्ली के जंतर मंतर पर एक प्रचंड प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा की अगुवाई में जंतर-मंतर पर धरने में शामिल हजारों महिलाओं ने आज मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

जंतर-मंतर पर आयोजित आक्रोश रैली में दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन ने कहा कि लगातार अडानी का संपत्ति में इजाफा हुआ है आखिर कैसे हुआ इसका जवाब मोदी सरकार को देना होगा।

कांग्रेस आरोप लगा रही है कि अडानी समूह पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों पर मोदी सरकार खामोश है, जो इस मामले में सरकार की मिलीभगत की ओर एक इशारा है। प्रधानमंत्री मोदी की अडानी पर मेहरबानी का नतीजा पूरी दुनिया देख रही है। आम जनता के करोड़ों रुपए दांव पर लगे हैं, उनकी मेहनत की कमाई डूब रही है और जब तक इस पूरे मामले की जांच और संसद में इस विषय पर चर्चा नहीं होती तब तक हम इस प्रकार से लगातार विरोध करते रहेंगे।

अमृता धवन ने कहा कि अडानी समूह पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों पर मोदी सरकार खामोश है, जो इस मामले में सरकार की मिलीभगत की ओर एक इशारा है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ईमानदारी और ‘नीयत’ की बात करते हैं। ऐसे में एक बिजनेस घराना, जिससे आपकी सार्वजनिक नजदीकियां हैं, उस पर गंभीर आरोप लगे हैं, फिर प्रधानमंत्री और उनकी सरकार की वित्तमंत्री मौन क्यों बैठे है।।