ट्रोल आर्मी के विरुद्ध ट्रुथ आर्मी बनाएंगे योगेंद्र यादव | चलाएंगे “भारत जोड़ो अभियान”

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (07/02/2023): कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद सिविल सोसाइटी के तरफ से अब पूरे देश में “भारत जोड़ो अभियान” चलाने की रणनीति बनाई जा रही है। सिविल सोसायटी के सदस्य जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, उनके द्वारा पूरे भारत में “भारत जोड़ो अभियान” चलाया जाएगा।

भारत जोड़ो अभियान को लेकर सिविल सोसाइटीज के तरफ से सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव की अध्यक्षता में दो दिवसीय अधिवेशन का आयोजन दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया। योगेंद्र यादव ने कहा कि सिविल सोसाइटी के जो भी सदस्य भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे वह “भारत जोड़ो अभियान” के हिस्सा होंगे।

भारत जोड़ो अभियान पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में चलाया जाएगा जिसमें सिविल सोसाइटीज के वह सदस्य हिस्सा लेंगे जो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इनका मकसद है कि जो केंद्र सरकार की नाकामी है उसका पर्दाफाश करेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों और प्रमुख हस्तियों से बात की। उपस्थित लोगों में कांग्रेस नेता जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह और कार्यकर्ता योगेंद्र यादव शामिल थे।

योगेंद्र यादव ने टेन न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जो सच्चाई देश की है वह जनता तक पहुंचाएंगे ट्रोल आर्मी के विरुद्ध ट्रुथ आर्मी बनाएंगे ऐसा हमारा मकसद है। सिविल सोसाइटी के प्रचारक घर घर जाकर सरकार की नाकामियों के बारे में जनता को बताएंगे।

योगेंद्र यादव ने कहा कि देश का माहौल बदल चुका है, और पूरे देश ने मन बना लिया है अब बदलो की लहर है और सिविल सोसाइटी के 100 सदस्य हैं वह इसमें सहायक भूमिका निभाएंगे।।