अरविंद केजरीवाल का हमशक्ल देख हो जाएंगे हैरान! | जानें कहां मिला सीएम का हमशक्ल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (05/02/2023): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हमशक्ल देखकर आप हैरान हो जाएंगे वह हुबहू अरविंद केजरीवाल की तरह दिखाई देता है। अरविंद केजरीवाल का हमशक्ल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चाट, समौसे और मिठाई बेचता है। अरविंद केजरीवाल के हमशक्ल का वीडियो एक फूड ब्लॉगर ने बनाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता हैं कि “अरविंद केजरीवाल के हमशक्ल वाला एक व्यक्ति चाट बेच रहा है। उस शख्स ने अरविंद केजरीवाल की तरह ही कपड़े पहन रखे हैं और उसने टोपी और चश्मा भी लगाया हुआ है। वह बिल्कुल अरविंद केजरीवाल की तरह दिखाई दे रहा है।”

वीडियो में फूड ब्लॉगर बोलता है कि दिल्ली में तो केजरीवाल ने काफी कुछ फ्री कर रखा है लेकिन ग्वालियर के केजरीवाल जी क्वालिटी में विश्वास रखते हैं। केजरीवाल के हमशक्ल ने कहा कि हम क्वालिटी में विश्वास रखते हैं और हमारे पास जो भी है, सबके वाजिब रेट है। सबसे कम रेट है। इससे सस्ता और इससे अच्छा कहीं रेट मिले तो मुझे बताना। फूड ब्लॉगर ने पूछा कि क्या-क्या चीजें रखते हैं आप? फिर वह खाने के सारे आइटम्स को दिखाकर बताता है कि वह क्या-क्या खाने के आइटम्स बेचता है।

अरविंद केजरीवाल के हमशक्ल शख्स का ये वीडियो विशाल शर्मा नाम के एक फूड ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसका इंस्टाग्राम आईडी foodyvishal है। इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि 101 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।