पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गायिका का निधन

Vani Jai ram

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (04/02/2023): पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित वयोवृद्ध पार्श्व गायिका वाणी जयराम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह चेन्नई स्थित अपने आवास पर मृत पाई गई हैं। इस बात की जानकारी थाउज़ेंड लाइट्स पुलिस अधिकारियों ने दिया है।

वाणी को इसी वर्ष पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वाणी को तीन बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वह कई राज्य सरकार के पुरस्कार भी जीतीं है।

गौरतलब है कि वाणी का जन्म 30 नवंबर 1945 को तमिलनाडु में हुआ था। वह अपने करियर की शुरुआत 1971 में की थी। वह हिन्दी के अलावा कई भारतीय भाषाओं, जैसे तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी, ओड़िया, गुजराती और बंगाली भाषाओं में गाना गाई हैं।