दिल्ली वासियों के लिए जरूरी खबर! रोहिणी, मंगोलपुरी समेत इन इलाकों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Jal

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (04/02/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 6 जनवरी को विभिन्न कॉलोनियों और क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि 12 घंटे के लिए सुबह 10.00 बजे से रात 10.00 बजे तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने यह भी बताया है कि कम दबाव होने के कारण पानी आ भी सकता है और नहीं भी आ सकता है। इस संबंध में दिल्ली जल बोर्ड ने कल यानी शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दिया है।

दिल्ली जल बोर्ड से दी गई जानकारी के मुताबिक, “सीई (WW) के तहत विभिन्न स्थानों पर फ्लो मीटर लगाने के कार्य और ईई (एम) 30 के तहत 1500 मिमी व्यास पश्चिमी दिल्ली मुख्य से निकलने वाली ए-2 यूजीआर जनकपुर की 800 मिमी व्यास वाली पानी की लाइन में रिसाव को ठीक करने के कारण दिल्ली के विभिन्न कॉलोनियों और क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति 6 जनवरी (12घंटे) को सुबह 10.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कम दबाव पर उपलब्ध या उपलब्ध नहीं होगी।”

दिल्ली जल बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, “रोहिणी सेक्टर-7, 8, 9, 11, 13, 22, 23 और 25, मधुबन चौक, मंगोलपुरी, सुल्तानपुर कराला कंझावला, जी- 17 पश्चिम विहार, मेजर भूपिंदर नगर, महावीर नगर, कृष्णा पार्क, तिलक नगर जनकपुन और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड ने इस क्षेत्र से संबंधित निवासियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है।।