राष्ट्रीय प्रेरणा की दूत बनी मधुबनी की दीपशिखा | “राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार” से हुई सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

बिहार (04 फरवरी 2023): महिलाओं एवं पुरषों पर हो अत्याचार, घरेलू हिंसा आदि के खिलाफ वर्षों से संघर्षरत प्रखर संस्था “महिला विकास मंच, मधुबनी” की जिलाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेविका दीपशिखा सिंह बनी राष्ट्रीय प्रेरणा की दूत।

बता दें कि बिहार के छपरा में आयोजित “Face of Future India” के सातवें वार्षिकोत्सव समारोह में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय द्वारा दीपशिखा सिंह को उनके सामाजिक कार्यों एवं महिला उत्थान के दिशा में किए गए पहलों को रेखांकित करते हुए ” राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार 2023″ से सम्मानित किया गया। बिहार सरकार के मंत्री एवं मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीपशिखा सिंह के कार्यों को सराहा और उन्हें भविष्य हेतु अशेष शुभकामनाएं दी।

कौन हैं दीपशिखा सिंह

दीपशिखा सिंह बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर की मूल निवासी हैं और शैक्षिक लिहाज से उद्यमिता विकास एवं प्रबंधन के क्षेत्र में स्नातक हैं। दीपशिखा ने समाज में बदलाव करने नारी-पुरुष के बीच के असमानता को मिटाने और महिला एवं पुरषों पर हो रहे अत्याचार और घरेलू हिंसा के खिलाफ संघर्ष करने का बीड़ा उठाया है। मधुबनी में दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में “महिला विकास मंच” ने कई अहम और सराहनीय कार्य किए हैं। सैकड़ों महिलाओं को न्याय दिलाया है और उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। दीपशिखा सिंह के नाम “राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कृत” सहित सैकड़ों सम्मान शामिल हैं।

दीपशिखा सिंह को “राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार 2023” से सम्मानित किए जाने के बाद जिलेभर में हर्ष का माहौल है साथ ही जिले के कई राजनेताओं, समाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है।।