दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नीली झील इको-टूरिज्म स्थल का किया उद्घाटन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/02/2023): दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यानी शुक्रवार को नीली झील इको-टूरिज्म स्थल का उद्घाटन किया है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल द्वारा चलाए जाने वाले चार कृत्रिम झरने विकसित किए गए हैं। नीली झील के पास सेल्फी प्वांइट बनाया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए आगामी दिनों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा भी दिया जाएगा।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह झील यहां पर प्राकृतिक रूप से पहले से ही था। एक-सवा साल पहले हमने यहां का दौरा किया था और विभाग ने यह निर्णय लिया था कि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे क्योंकि इतना गहरा झील दिल्ली के अंदर कहीं भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि आज ये झील दिल्ली के लोगों को समर्पित किए। यहां दिल्ली के लोग आकर प्रकृति के साथ अपना समय बिता सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां पर सोलर पैनल लगाए गए हैं और उसकी ऊर्जा से चार कृत्रिम झरनों का निर्माण किया गया है। यहां पर सुरक्षित जगह पर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है जहां पर आकर लोग अपनी तस्वीर ले सकते हैं। यहां पर बैठने की सुविधा है। साथ ही साथ यहां पर लोगों को जो भी जरूरी सुविधाएं हैं वो मिल सके उसके लिए भी इंतजाम किया गया है।

उन्होंने कहा कि मेरा दिल्ली के लोगों से एक ही अपील है कि नीली झील में आने के तीन गेट है। मेन गेट तुग़लकाबाद का है वहां से प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा सात नंबर और दस नंबर गेट से प्रवेश कर सकते हैं। सुबह से शाम के 5 बजे तक खुला रहेगा। इन्हीं गेट से टिकट मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिनों में हमारा प्लान है कि ऑनलाइन टिकट बुक हो जिससे कि यहां आने वाले लोगों की परेशानी ना हो।