पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन, कर्मचारियों ने किया संसद का घेराव

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (02/02/2023): पुरानी पेंशन बहाली योजना को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकारी कर्मचारियों ने प्रचंड प्रदर्शन किया। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाली योजना की मांग तेज हो गई है। जंतर मंतर पर पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर सरकार के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आपको बता दें कि 1जनवरी 2004 से केंद्र सरकार की नौकरियों में तथा समय-समय पर राज्यों की सरकारों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। जिसके विरोध में देश के 77 लाख सरकारी कर्मचारी लगातार प्रांतीय व राष्ट्रीय सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इसमें उत्तर प्रदेश के करीब 14 लाख सरकारी कर्मचारी शामिल है। हाल ही में राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई। पश्चिम बंगाल में पूर्व की भांति पेंशन मिल रही है। अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि सदस्य विगत कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं।।