गुलमर्ग में हुआ हिमस्खलन, दो विदेशी नागरिकों की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (01/02/2023): जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर आज बुधवार को हिमस्खलन हो गया। वहीं बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 2 विदेशी नागरिकों के मृत्यु की खबर है। वहीं 19 विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, “जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है। हादसे में 2 विदेशी नागरिकों की मृत्यु हो गई है और 19 विदेशी नागरिकों को बचा लिया गया है।”