आम बजट 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री ने पेश किया बजट | यहां पढ़ें बजट का मुख्य अंश

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 फरवरी 2023): आज यानि बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया है।

वित्त वर्ष 2023-24 के बजट के सात आधार

•समावेशी विकास

• वंचितों को वरीयता

•बुनियादी ढांचे और निवेश

•क्षमता विस्तार

•हरित विकास

•युवा शक्ति

•वित्तीय क्षेत्र

आम बजट की मुख्य बातें

• केंद्रीय वित्त मंत्री ने आम बजट पेश करते हुए कहा कि “अमृत काल” का यह पहला बजट है।

• वित्तमंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बताया चमकता हुआ सितारा।

• कोविड के दौरान 20 महीनों तक लोगों को भूखा नहीं रहने दिया।

• इस वर्ष अर्थव्यवस्था वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान।

• प्रति व्यक्ति आय दोगुना से बढ़कर 1.97 लाख रुपए हो गई है, 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है।

• G20 की अध्यक्षता से भारत की ग्लोबल पकड़ मजबूत होगी।

• प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 02 लाख करोड़ रूपए केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। मुक्त खाद्यान की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।

• 2022 में UPI के जरिए 2126 लाख करोड़ का डिजिटल पेमेंट।

• PM सुरक्षा के तहत 44 करोड़ का इंश्योरेंस।

• महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण।

• भारतीय रेलवे के लिए 2.10 लाख करोड़ का बजट।