संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आम आदमी पार्टी ने किया हमला, क्या कहा? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (31/01/2023): बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण का टीआरएस और आम आदमी पार्टी ने बहिष्कार किया है। बजट सत्र से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज मोदी जी के मित्र के भ्रष्टाचार की चर्चा पूरे भारत में हो रही है। अडानी पर 2.5 लाख करोड़ का कर्ज़ है। LIC ने अडानी की कंपनियों में 87 हज़ार करोड़ निवेश किया, SBI ने हज़ारों करोड़ का कर्ज़ दिया। पीएम मोदी जवाब दें LIC-SBI ने ये सब किसके कहने पर किया।

संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी का मित्र अडानी बोला Hindenburg Report ‘भारत पर हमला है’ अब हर चोरी को ये बोलेंगे, भारत पर हमला हो गया। जो करोड़ों लोगों को लूट रहा है, उसका भ्रष्टाचार उजागर करना भारत पर हमला कैसे। सदन में चर्चा हो, संजय सिंह ने कहा कि कहां छिपी है ED, IT, सरकार जांच करवाए।

संजय सिंह ने कहा कि क्यों चुप है मोदी सरकार, जो आपकी पार्टी को चंदा देता है, जिसके जहाज में आप घूमते हैं। आज जिसके नाम से लाखों-करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है, इसका जवाब मोदी जी को देश के सामने आकर देना होगा। हमारी मांग है कि अडानी के भ्रष्टाचार की जांच के लिए JPC बनाई जाए।

इसके साथ ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संजय सिंह ने कहा कि मा. राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में उनके द्वारा लिखा कुछ नहीं होता। केंद्र सरकार द्वारा लिखे हुए झूठ होते हैं। पीएम मोदी अगर आपको LIC-SBI में निवेश करने वाले करोड़ों आदिवासी महिलाओं और पिछड़े, ग़रीबों के लिए सम्मान है, तो सामने आएं और जवाब दें अडानी के भ्रष्टाचार का।।