पश्चिम विहार इलाके में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ नारा लिखने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (30/01/2023): दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 19 जनवरी को एक दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘रेफरेंडम 2020’ के नारे लिखा मिला था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्रमजीत और बलराम नाम के दो व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। विक्रमजीत अपने साथी बलराम के साथ मिलकर ये काम किया था। उसने ये काम अपने पड़ोसी गगनदीप के कहने पर किया था जो कुछ समय पहले अमेरिका चला गया था। उन्हें इस काम के लिए दो-दो हजार मिले थे।

इस मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP एच.जी.एस.धालीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि “हमने विक्रमजीत को गिरफ़्तार किया है। वो एक होटल में चालक का काम करता है। ये SFJ के गुरपंत पन्नू के मुख्य सहायक गगनद्वीप के संपर्क में था। गगनद्वीप इसका पड़ोसी था और कुछ समय पहले अमेरिका चला गया था। उसके कहने पर भित्ति चित्र बनाया।”

उन्होंने आगे कहा कि “इसने अपने एक साथी बलराम के साथ मिलकर ये काम किया। इसके बदले इन्हें दो-दो हजार मिले। हम गगनदीप की प्रोफाइल स्थापित कर रहे हैं। यहां किसी मामले में वो नामजद होगा। जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।”