केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दावा, 2024 में भाजपा जीतेगी चुनाव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (28/01/2023): भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी के दूसरे दिन के बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि 2024 में हम लोकसभा का चुनाव जीतेंगे। वहीं विधानसभा में भी भाजपा दिल्ली में आएगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली प्रदेश BJP ने प्रण लिया है कि जहां एक ओर संगठन का विस्तार करेंगे वहीं दूसरी ओर BJP सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार का झूठ बोलने के काम का पर्दाफाश भी करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि 2024 में हम जहां लोकसभा जीतेंगे वहीं विधानसभा में भी भाजपा दिल्ली में आएगी। हमने विधानसभा जीतने के लिए भी पूरी रणनीति बनाई है कि कैसे कार्यकर्ता जमीन पर काम करेंगे और ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे।

आपको बता दें कि अगले साल यानी 2024 में दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों पर चुनाव होने वाला है। अभी लोकसभा की सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।।