धनबाद में अस्पताल के आवासीय परिसर में लगी आग, डॉक्टर समेत पांच लोगों की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (28/01/2023): झारखंड के धनबाद में भीषण आग की घटना सामने आई है। धनबाद के एक अस्पताल के आवासीय परिसर में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस घटना में 5 लोगों की मृत्यु की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक बचाव कार्य में जुटी टीमों ने घटनास्थल से 9 लोगों को रेस्क्यू किया है जिसमें । 5 पुरूष, 2 महिला और 2 कुत्ता शामिल है।

इस मामले में धनबाद के फायर ऑफिसर लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। हमारे आने से पहले आग काफी लग चुकी थी। अगर हमे जानकारी पहले मिलती तो बहुत कुछ कर सकते थे। 5 पुरूषों, 2 महिलाओं और 2 कुत्तों को रेस्क्यू किया गया। एक कुत्तें की मृत्यु हो गई है, बाकियों को अस्पताल भेजा गया।

तो वहीं धनबाद के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि अब तक यह पुष्टि की गई है कि 5 लोग – डॉक्टर, उनकी पत्नी, उनका भतीजा, एक अन्य रिश्तेदार और घरेलू नौकर की घटना में मृत्यु हो गई है।।