गणतंत्र दिवस परेड में अलग-अलग राज्यों की झांकियां पेश की गई, देखें तस्वीर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26/01/2023): देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और पूरे देशभर में इसकी धूम दिखाई दे रही है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज 74वें गणतंत्र दिवस का समारोह मनाया जा रहा है। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। तो वहीं मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गणतंत्र दिवस की परेड में विभिन्न मंत्रालयों और देश के अलग-अलग राज्यों की झांकियां पेश की गई जो अलग-अलग मुद्दों पर आधारित रही।

• संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘शक्ति रूपेण संस्थिता’ विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई।

 

• गृह मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत की झांकी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में ‘नारी शक्ति’ को दर्शाया गया है।

 

• जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई।

 

• कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 – भारत की पहल विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई।

 

• उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया।

 

• गुजरात की झांकी की थीम ‘स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात’ विषय पर रहा।

 

• लद्दाख की झांकी का थीम कंपोज़िट कल्चर रहा।

 

• आंध्र प्रदेश की झांकी में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार ‘प्रभला तीर्थम’ को दर्शाया गया है।

 

• उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया।

 

• झारखंड की झांकी में देवघर में स्थित प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर को दिखाया गया है।