राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (21/01/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 से 26 जनवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 24, 25 और 26 जनवरी को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले सप्ताह के अंत तक, न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि “पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 और 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में 24 से 26 जनवरी तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। अभी तापमान में गिरावट है, अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा। अगले सप्ताह के अंत तक, न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और अधिकतम तापमान गिरेगा।”

मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।।