यमुना में प्रदूषण को लेकर भाजपा विधायकों ने जताया विरोध, विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18/01/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। वहीं आज यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिल्ली विधासनभा में यमुना की सफाई का मुद्दा उठाएंगे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “हम इस मुद्दे को आज विधानसभा में उठाएंगे। केंद्र ने यमुना की सफाई के लिए आप सरकार को 2,500 करोड़ रुपये आवंटित किए। यह कहां गया? मुझे लगता है कि यह भ्रष्टाचार का शिकार हो गया।”

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने एक बोतल में यमुना नदी का पानी और पोस्टर लेकर सरकार का विरोध किया है। पोस्टर में लिखा है, “आठ सालों में यमुना का प्रदूषण हुआ दोगुना, केजरीवाल शर्म-करो, शर्म-करो।”