पाकिस्तान में हिंदुओं की हत्या पर दिल्ली में प्रदर्शन, लोगों ने बताया पाकिस्तान को सबक सिखाने का असली तरीका

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (10/01/2023): पाकिस्तान में हो रही हिंदुओं की हत्या के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर “हिंदू राष्ट्र जागृति आंदोलन” के बैनर तले एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने हिस्सा लिया। धरना के माध्यम से हिंदूवादी संगठनों ने केंद्र की मोदी सरकार से आह्वान किया कि पाकिस्तान जिस तरीके से हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा है जल्द से जल्द उस पर कार्यवाही की जाए।

“हिंदू राष्ट्र जागृति आंदोलन” के सदस्य सुरेश मुंजाल ने टेन न्यूज से बातचीत करते हुए बताया कि पाकिस्तान के सिजोरा शहर में 2022 के आखिरी में दया भील नामक विधवा हिंदू महिला की अत्यंत क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी गई थी। हत्या करने से पूर्व उसके स्तन काट डाले गए फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। उनका शव क्षत-विक्षत स्थिति में सड़क पर ही फेंक दिया गया था।

 

उसके चेहरे के ऊपर मांस निकल गया था इतना सब होकर भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस घटना के विषय में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पाकिस्तान की अल्पसंख्यक हिंदुओं के प्रति चरम सीमा की संवेदनहीनता दिखाई देती है। भारतीय मुसलमानों के संदर्भ में कोई सामान्य सी घटना भी हो जाए तब भी संपूर्ण विश्व के मुसलमान भारत के प्रति क्षोभ व्यक्त करते हुए दिखाई देते हैं।

“हिंदू राष्ट्र जागृति आंदोलन” के सदस्य सुरेश मुंजाल ने बताया कि एक असहाय हिंदू विधवा महिला की इतनी क्रूर हत्या होने के पश्चात भी इस्लामी राष्ट्र को छोड़िए अन्य कोई भी राष्ट्र ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए दिखाई नहीं देते हैं। भारत सरकार गंभीरता से संज्ञान लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तानी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार दूर करने की भूमिका रखकर इसके लिए पाकिस्तान पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने की मांग करे।।