गर्भवती महिला को पति और ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, महिला आयोग द्वारा नोटिस जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/01/2023): देश की राजधानी दिल्ली में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं अब नया मामला दिल्ली के बवाना इलाके से आया है जहां पर एक 7 महीने की गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जला दिया। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस बात की जानकारी स्वाति मालीवाल ने आज यानी सोमवार को ट्वीट करके दिया है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में लिखा है, “बवाना में 7 महीने गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया। लड़की बुरी तरह से झुलस गई और उसका अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू किया है। पीड़िता की हर संभव सहायता भी कर रहे हैं। दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं।”

बता दें कि इस मामले में स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और पीड़िता की हर संभव सहायता कर रही है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में अपराध बढ़ने की बात कही है।