मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने NCC गणतंत्र दिवस परेड कैंप का किया दौरा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/01/2023): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी रविवार को एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के युवाओं के दृष्टिकोण में बदलाव लाने की दिशा में NCC के अथक प्रयासों की सराहना की।

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारी में यहां देशभर से NCC के सर्वश्रेष्ठ 2100 उम्मीदवार आते हैं, देश के कोने-कोने से आते हैं, अलग अलग वेशभूषाओं और भाषाओं वाले इलाकों से आते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ये कार्यक्रम देश की अनेकता में एकता (Unity in Diversity) को दर्शाता है, भारतवासियों की देशभक्ति दर्शाता है।।