यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का है: राहुल गांधी। भारत जोड़ो यात्रा, कुरुक्षेत्र

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (08/01/2023): राहुल गांधी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कहा कि कन्याकुमारी से हरियाणा तक बहुत अच्छा समर्थन मिला है। पहले लोग कह रहे थे कि केरल में समर्थन मिलेगा और कहीं नहीं मिलेगा लेकिन सब जगह हमें अच्छा समर्थन मिला। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे समर्थन भी बढ़ रहा है।

 

राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे डर और धर्म-जाति के नाम पर बांटने की नीति के खिलाफ है। यह यात्रा एक तपस्या है। इससे राजनीतिक फायदा या नुकसान के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। यात्रा के 3 लक्ष्य हैं। भारत जोड़ो, डर के खिलाफ खड़े हो। मैंने कई बार कहा कि हमारा लक्ष्य यात्रा का है। इसे डाइवर्ट करने की कोशिश की जा रही है। यात्रा को नहीं दिखाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह देश तपस्वियों का है। देश का हर किसान मुझसे ज्यादा चला है। मजदूर ज्यादा चलता है। यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का है, RSS-मोदी जबरन पूजा कराना चाहते हैं।।