मामूली विवाद पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को चाकू से गोद डाला, जानें पूरा मामला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (04/01/2023): राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ अपराध का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजधानी दिल्ली के आदर्शनगर इलाके में एक लड़की को छुरा घोंपने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सुखविंदर के रूप में किया गया है जो लड़की का दोस्त था। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी और उसकी दोस्त में किसी वजह से विवाद हो जाता है, जिसके कारण उसने अपनी दोस्त को 3 से 4 बार चाकू मारा। वहीं चाकू लगने की वजह से उसकी दोस्त घायल हो जाती है। लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल लड़की की हालत स्थिर है। पूरे वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसकी पुष्टि पुलिस ने की है।

सीसीटीवी फुटेज में, “एक लड़का और एक लड़की सुनसान गली में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर लड़के ने चाकू निकाला और लड़की पर 3 से 4 बार चाकू से हमला किया जिसके बाद लड़की गिर जाती है।”

इस मामले में पुलिस ने बताया, 2 जनवरी को आदर्श नगर इलाके में एक लड़की को छुरा घोंपने के आरोप में 22 वर्षीय सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया। दोनों दोस्त थे और किसी विवाद के कारण उसने उसे 3-4 बार चाकू मार दिया गया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली से हरियाणा के अंबाला भाग गया था। पुलिस की एक टीम अंबाला पहुंची और मंगलवार को अंबाला से दिल्ली लौटते समय रास्ते में उसे पकड़ लिया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।