15 फरवरी से होगा 10वीं और 12वीं की परीक्षा, यहां चेक करें डेटशीट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (30/12/2022): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होगा। इस बात की घोषणा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कल यानी गुरुवार को सर्कुलर जारी करके दी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होगा और 21 मार्च 2023 को खत्म होगा। तो वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होगा और 05 अप्रैल 2023 को खत्म होगा। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 10:30 से शुरु होगा।

ऐसे में जो छात्र डेटशीट डाउनलोड करना चाहते हैं वह CBSE के अधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख की घोषणा 27 दिसंबर 2022 को ही शेड्यूल जारी करके किया था। शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होगा।