टी-शर्ट पहनने को लेकर राहुल गांधी का बयान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क,

नई दिल्ली (20/12/22): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।

कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान राहुल गांधी टी शर्ट में ही कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे। जब राहुल गांधी से टी शर्ट को लेकर सवाल किया गय। तब राहुल गांधी बोले की अभी टी शर्ट ही चल रहा है जब इससे काम नहीं चलेगा तब देखेंगे।

आपको बतादें कि लगातार राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कड़ाके की सर्दी के बीच के सेट में नजर आ रहे हैं इसे लेकर तमाम लोग सवाल कर रहे हैं, क्या राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती। आपको बतादें की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी 9 दिन की ब्रेक पर है। आगामी 3 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गाजियाबाद के लोनी से शुरुआत होगी और कश्मीर तक जाएगी।