दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के 247 मरीज आए सामने, 7 लोगों की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26/12/2022): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के 247 मामले सामने आए। वहीं इस साल अब तक डेंगू के 4,361 मामले आए और 7 लोगों की मृत्यु हुई है। इस बात की जानकारी आज यानी सोमवार को दिल्ली नगर निगम ने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की साप्ताहिक रिपोर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, “इस महीने दिल्ली में अब तक डेंगू के 766 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि नवंबर महीने में डेंगू के 1420 मरीज मिले थे। तो वहीं अक्टूबर महीने में डेंगू के 1238 मरीज मिले थे।”

वहीं पिछले 6 सालों में दिल्ली में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले 2021 में सामने आए थे। वहीं साल 2021 में डेंगू के 9613 मामले सामने आया था। जबकि 2020 में डेंगू के 1072, 2019 में डेंगू के 2036, 2018 में डेंगू के 2798 और 2017 में डेंगू के 4726 मामले मिले थे।

अगर मौतों की बात करें तो पिछले 6 सालों में दिल्ली में डेंगू से सबसे ज्यादा मौतें साल 2021 में हुई था। 2021 में दिल्ली में डेंगू से 23 लोगों की मौत हुई थी। तो वहीं 2020 में 1, 2019 में 2, 2018 में 4 और 2017 में 10 मरीजों की मृत्यु हुई था।