AAP की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने चलाया स्वच्छता अभियान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (25/12/2022): आम आदमी पार्टी की ईस्ट पटेल नगर से पार्षद और मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने कल यानी शनिवार को ईस्ट पटेल नगर मेन मार्केट ब्लॉक A,B,C में स्थानीय निवासियों और सफ़ाई कर्मचारियों के साथ सफ़ाई अभियान चलाया। इस बात की जानकारी आप पार्षद शैली ओबरॉय ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर दी है।

आप पार्षद शैली ओबरॉय ने नाले, कूड़ा, मलबा जैसी समस्याएं पर ध्यान देते हुए दिल्ली नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिया है कि इस समस्या का निवारण किए जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छ दिल्ली, सुंदर दिल्ली मेरा कर्तव्य और जिद्द है।

आप पार्षद शैली ओबरॉय ने ट्वीट में लिखा है, “ईस्ट पटेल नगर मेन मार्केट ब्लॉक A, B, C में स्थानीय निवासियों और सफ़ाई कर्मचारियों के साथ प्रभात फेरी और सफ़ाई अभियान किया। नाले, कूड़ा, मलबा जैसी समस्याएं नोट की, और निवारण के लिए MCD अफसरों को निर्देश दिए। स्वच्छ दिल्ली, सुंदर दिल्ली हमारी ड्यूटी है, हमारी जिद्द है।”