जे.पी. नड्डा ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (25/12/2022): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साल की आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विषयों पर चर्चा की। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज अटल जी और महामना मदन मोहन मालवीय जी की जन्म जयंती है। इस अवसर पर हम इन दोनों महान आत्माओं को याद करते हैं और उनसे जीवन में प्रेरणा लेकर प्रयास करते हैं कि हम सब भी उनके बताए मार्ग पर चलें।

आज ‘मन की बात’ का 96वां एपिसोड था। 3 अक्टूबर, 2014 को इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी, आज भी इस कार्यक्रम की रोचकता और प्रासंगिकता बरकरार है। उन्होंने कभी इसका राजनीतिक उपयोग नहीं किया, हमेशा गैर राजनीतिक उपयोग किया। वह जनता से गैर राजनीतिक विषयों पर समाज और देश को खड़ा करने की बात को कहते हैं।